केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
जयपुर, 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान के नागौर जिले ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिले को सम्मानित किया।
योजना के
क्रियान्वयन में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, कृषि विपणन, बैंकिंग, पंचायती
राज और कृषि अनुसंधान सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कृषि विभाग
ने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए
नियमित समीक्षा, मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर गतिविधियों की निगरानी की।
संयुक्त निदेशक
कृषि रविंद्र सिंह रियाड़ सहित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सहायक निदेशक
शंकर राम सियाक और सुभाष चन्द्र के योगदान की भी सराहना की गई। जिला कलेक्टर ने
पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल बताया।
नई दिल्ली में
आयोजित कार्यक्रम में नागौर का प्रतिनिधित्व जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के
नेतृत्व में संयुक्त निदेशक कृषि रविंद्र सिंह रियाड़, कृषि विज्ञान केंद्र नागौर
के डॉ. बुद्धा राम चौधरी और प्रगतिशील किसान रामदेव जाट ने किया।
नागौर की यह
उपलब्धि जिले के किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी विभागों के लिए गौरव का
विषय है।
फोटो कैप्शन: नई दिल्ली
में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सम्मान प्राप्त करते नागौर जिले के
अधिकारी और प्रगतिशील किसान।

.jpeg)