ब्रह्माकुमारीज नशामुक्त भारत अभियान को, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड की मान्यता, 7.5 करोड़ लोगों ने लिया संकल्प

 आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत मार्च 2023 से सितंबर 2026 तक देशभर में साढ़े सात करोड़ लोगों को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। इस उपलब्धि के लिए इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अभियान को मान्यता प्रदान की।

ब्रह्माकुमारीज के नशामुक्त भारत अभियान को वर्ल्ड रिकॉर्ड, शांतिवन में डॉ. दीपक हरके और मिस इंडिया ईशा अग्रवाल ने जयंती दीदी और बीके करुणा भाई को प्रशस्ति पत्र दिया

शांतिवन में आयोजित समारोह में दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधि डॉ. दीपक हरके और मिस इंडिया ईशा अग्रवाल ने संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी, महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई, मेडिकल विंग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रताप मिड्ढा और सचिव डॉ. बनारसी लाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

दस करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

मेडिकल विंग की ओर से दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाने के लक्ष्य के तहत उत्कृष्ट सेवा करने वाली विभिन्न सेवाकेंद्रों की वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों को सम्मानित किया गया। इनमें सबसे पहले पंजाब जोन की इंचार्ज बीके प्रेम दीदी का सम्मान हुआ।

नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली से व्यक्ति अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त कर सकता है। डॉ. प्रताप मिड्ढा ने नशामुक्ति के लिए जागरूकता, सही मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग को आवश्यक बताया। वहीं, डॉ. बनारसी लाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट सेवा करने वाली वरिष्ठ बीके बहनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर पंजाब के राजपुरा से आए डॉ. अरविंद मुनि महाराज ने शांतिवन में हुए आयोजन को श्रद्धा और आध्यात्मिक अनुभूति का अनूठा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि परमात्म संदेश को आगे बढ़ाने में हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम का संचालन बीके अनीता दीदी ने किया।

Hashtags: #BrahmaKumaris #NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #WorldRecord #Shantivan #AbuRajTimes #AbuRaj, MountAbu

और नया पुराने