भोपाल, म.प्र. 17 अक्टूबर 2026। वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सात राज्यों से आए MY भारत के स्वयंसेवकों के साथ पौधारोपण किया और युवाओं के सवालों के जवाब दिए।
युवा
शक्ति राष्ट्र निर्माण का आधार
श्री चौहान ने
कहा कि MY भारत विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का
महत्वपूर्ण मंच है। इसका उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और
अच्छे नागरिक के गुण विकसित करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास तभी संभव
है, जब युवा व्यक्तिगत हितों के साथ देश और समाज के लिए भी सक्रिय योगदान दें।
महिलाओं
की सुरक्षा समाज की भी जिम्मेदारी
महिलाओं और
बच्चियों के विरुद्ध अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि
ऐसे जघन्य अपराधों के दोषियों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए। उन्होंने न्याय
प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि पीड़ितों को समय पर
न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों का सम्मान एवं सुरक्षा
सुनिश्चित करना सरकार के साथ-साथ पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
सोशल
मीडिया का उपयोग विवेक से करें युवा
सोशल मीडिया पर
विचार रखते हुए श्री चौहान ने कहा कि इसका सही उपयोग ज्ञान, उपयोगी जानकारी और
सकारात्मक विचारों को व्यापक स्तर तक पहुंचा सकता है। वहीं, झूठी खबरें और अफवाहें
समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि फेसबुक,
इंस्टाग्राम सहित किसी भी मंच पर सूचना साझा करने से पहले तथ्यों की जांच अवश्य
करें।
आदिवासी
परिवारों की समस्याओं पर भी चर्चा
कोसमी के आदिवासी
परिवारों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि परिवारों ने अपनी
मांगें और परेशानियां मुख्यमंत्री के सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री
ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर
उचित कार्रवाई करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में
युवाओं के साथ संवाद, पौधारोपण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा के माध्यम से
राष्ट्र निर्माण में युवा भागीदारी का संदेश दिया गया।


