ब्रह्माकुमारीज के 90वें वर्ष में सेंट पीटर्सबर्ग के चार समाजसेवियों का सम्मान

In English: Four Social Changemakers Honoured at Brahma Kumaris Event in St. Petersburg 

 सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रह्माकुमारीज के 90वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन; राजयोग और आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से मानवता की सेवा करने वाले व्यक्तित्वों को किया गया सम्मानित

Four Social Changemakers Honoured at Brahma Kumaris Event

सेंट पीटर्सबर्ग, रूस | 17 सितंबर 2026।

ब्रह्माकुमारीज के 90वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित ‘द चेंज मेकर्स: इनविजिबल आर्किटेक्ट्स ऑफ अवर सोसाइटी’ समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सेंट पीटर्सबर्ग की विधान सभा की सामाजिक नीति एवं स्वास्थ्य देखभाल संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर रझानेंकोव ने वीडियो संदेश के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था के सेवाधारी लोगों में जीवन, मित्रता, प्रेम और सच्चे मानवीय संबंधों के प्रति विश्वास जगाते हैं।

सेंट पीटर्सबर्ग में सम्मान समारोह

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की राजनीतिक प्रभाग की उपाध्यक्ष राजयोगिनी उषा दीदी ने आबू राज की ओर से शुभकामनाएं देते हुए सम्मान के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्चा सम्मान प्रत्येक व्यक्ति के मूलभूत मूल्य और उसके अस्तित्व को स्वीकार करने से उत्पन्न होता है।

बीके संतोष दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज की 90 वर्षों की यात्रा केवल एक संस्था की वर्षगांठ नहीं, बल्कि मानवता के जीवन में पवित्रता, सुख, समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन लाने की आध्यात्मिक सेवा का प्रतीक है। कार्यक्रम में मधुबन, दिल्ली, गुजरात और भारत के अन्य क्षेत्रों से संस्था से जुड़े 12 भाई-बहनों ने भाग लिया।  

ब्रह्माकुमारीज के 90वें वर्ष में सेंट पीटर्सबर्ग में चार समाजसेवी सम्मानित

समारोह में प्रो. विक्टर रोमानोव, प्रो. अलेक्जेंडर शाब्रोव, वालेरी असिक्रितोव और जोया अपेवेलोवा को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए स्वर्ण मुकुट एवं सम्मान-पट्टिकाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षों तक सेवाएं देकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में मौजूद लोग , सम्मान समारोह का दृश्य

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में दृढ़ इच्छाशक्ति, जिम्मेदारी, साहस, धैर्य और निरंतर प्रयास जैसे गुणों के महत्व पर चर्चा हुई। ऑनलाइन कार्यक्रम देखने वाले लोगों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं साझा कीं और कहा कि इस आयोजन ने उन्हें अच्छे कर्मों तथा मानवता की शक्ति में विश्वास रखने की प्रेरणा दी।

समारोह का मुख्य संदेश रहा कि सच्चे परिवर्तनकारी वे लोग हैं, जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हुए दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

और नया पुराने