मनोविकारों पर विजय ही सच्ची विजयादशमी, रायपुर दशहरा मैदान में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति का संदेश
रायपुर, 22 अक्टूबर। विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में जनसमुदाय को नशामुक्ति का प्रेरक संदेश दिया। रावण दहन से पूर्व लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
मन के रावण को जलाना ही सच्ची विजय
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि हम हर साल बाहर रावण का पुतला तो जला देते हैं, लेकिन मन के अंदर का रावण बढ़ता जा रहा है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, नफरत, घृणा, द्वेष और वैर ही मनुष्य के भीतर के रावण के दस सिर हैं। इन मनोविकारों पर विजय प्राप्त करना ही सच्ची विजयादशमी है।
नशा पूरे परिवार को करता है बर्बाद
उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा दस कोटि नशामुक्ति जन प्रतिज्ञा महाअभियान चलाया जा रहा है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक, सामाजिक और मानसिक शांति को खत्म कर देता है। युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया।
![]() |
| विजयादशमी पर रायपुर में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिलाई नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा |
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने सभी को नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, डीआरएम दयानन्द, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
