कन्नौद, देवास (मध्य प्रदेश), 16 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कन्नौद की ओर से आयोजित नौ चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का उद्घाटन द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अमित निगम ने किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती
गायत्री जाट, रूपेश शर्मा, राजकुमारी कुंडल तथा ब्रह्माकुमारीज, माउंट आबू के
प्रोटोकॉल मैनेजर बीके लक्ष्मण भाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कन्नौद
केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके पवित्रा दीदी, बीके श्रद्धा दीदी और बीके अरुणा
दीदी भी मौजूद रहीं।
बीके पवित्रा दीदी ने बताया कि यह
झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी और इसके माध्यम से ईश्वरीय
ज्ञान का संदेश दिया जाएगा। झांकी का समापन 17 अक्टूबर को होगा। समापन अवसर पर
देवास जिला प्रभारी राजयोगिनी बीके प्रेमलता दीदी और खातेगांव-कन्नौद के विधायक
श्री आशीष शर्मा के शामिल होने का कार्यक्रम है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में
श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों और ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
आयोजन प्रभु मिलन भवन, श्रीनगर कॉलोनी, कन्नौद में किया जा रहा है।


