समाज सेवा में नवीनता और विस्तार पर शांतिवन में हुआ मंथन

 आबू रोड, राजस्थान, 14 अक्टूबर 2026। ब्रह्माकुमारीज़ के शांतिवन परिसर के ट्रेनिंग हॉल में समाज सेवा प्रभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों तक आध्यात्मिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुँचाने तथा समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवा गतिविधियों में नवीनता और विस्तार लाने पर विचार-विमर्श किया गया।

समाज सेवा प्रभाग के बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई।

बैठक में हिसार से राजयोगिनी रमेश दीदी, श्रीनगर गढ़वाल से मेहरचंद भाई, सोशल सर्विस विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके अवतार भाई तथा मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई की उपस्थिति रही। मंच का कुशल संचालन चंडीगढ़ की राजयोग शिक्षिका बीके पूनम दीदी और कदमा, हरियाणा के  बीके सुनील भाई ने किया।

बैठक में सेवाओं को अधिक प्रभावशाली बनाने, नए सेवा आयाम विकसित करने, आपसी सहयोग बढ़ाने और अनुभवों के आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने समाज में मानवीय मूल्यों के प्रसार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की।

समुह चित्र में समाज सेवा प्रभाग के बैठक में शामिल सदस्य।

और नया पुराने