आबू रोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारी संस्था के नवनिर्मित दिव्यांग प्रभाग द्वारा दिव्यांगजनों के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता जगाने के उद्देश्य से तैयार पुस्तक ‘स्वीकृति का सूर्योदय’ का विमोचन किया गया। डायमण्ड हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने हजारों लोगों की उपस्थिति में पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर
दिव्यांग प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके सूर्यमणि भाई एवं चेयरपर्सन बीके ललित
भाई उपस्थित रहे। उन्होंने पुस्तक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पुस्तक
दिव्यांगजनों को जीवन में नई आशा और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करने में सहायक
बनेगी।
पुस्तक का संदेश है कि सही
दृष्टिकोण, आत्मस्वीकृति और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन की चुनौतियों को भी नई
संभावनाओं में बदला जा सकता है।


