सीएम भजनलाल शर्मा ने की मां राज राजेश्वरी की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

 जयपुर, राजस्थान 11 अक्टूबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को शारदीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।

CM Bhajanlal Sharma performing puja at Maa Raj Rajeshwari temple Jaipur

मुख्यमंत्री शर्मा ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवरात्र का पर्व शक्ति की आराधना, आस्था और सकारात्मक संकल्पों का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma prays for prosperity of state on Shardiya Navratri

पूजा-अर्चना के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

English Title: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Offers Prayers at Maa Raj Rajeshwari Temple on Shardiya Navratri

और नया पुराने