नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना कर देशवासियों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की। उन्होंने मां के दिव्य आशीर्वाद से सभी के जीवन में धैर्य और आत्मविश्वास का संचार होने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के शुभारंभ पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से देशवासियों को अपना संदेश दिया। उन्होंने मां शैलपुत्री को शांति की अधिष्ठात्री बताते हुए उनके चरणों में नमन किया और कामना की कि मां की कृपा से प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में धैर्य एवं आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देवी मां को समर्पित एक
भक्ति स्तुति भी साझा की। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष
धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु इस दिन मां की आराधना कर सुख-समृद्धि, शांति और
सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हैं।
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), दिल्ली।
In English: On the first day of Navratri, PM Modi worshipped Maa Shailputri and prayed for the welfare of countrymen