माउंट आबू में पर्यटकों की सुविधा के लिए नई बेंच और डस्टबिन लगाए

  • माउंट आबू में पर्यटकों की सुविधाओं और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका की पहल
  • गांधी वाटिका में लगाई नई बेंच, नक्की झील गार्डन और बाजार में जगह-जगह रखे डस्टबिन

आबू राज, राजस्थान। पर्यटन नगरी माउंट आबू में पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। इसके तहत नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में पर्यटकों के बैठने की सुविधा के लिए नई बेंच लगाई गई हैं।

Gandhi Vatika Nakki Lake Mount Abu Me Paryatakon Ke Liye Lagayi Gayi Nayi Bench
नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में पर्यटकों के बैठने की सुविधा के लिए नगर पालिका द्वारा लगाई गई नई बेंच।

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

नगर पालिका की ओर से नक्की झील गार्डन एवं नक्की बाजार के विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन भी लगाए गए हैं, ताकि पर्यटक और स्थानीय नागरिक कचरा निर्धारित स्थानों पर डाल सकें तथा पर्यटन स्थलों की स्वच्छता एवं सुंदरता बनी रहे।

माउंट आबू के नक्की बाजार में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा लगाए गए डस्टबिन।
नक्की बाजार में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका द्वारा लगाए गए डस्टबिन।

अधिकारियों के निर्देशन में हो रहा कार्य

यह कार्य नगर पालिका आयुक्त त्रिकम दान चारण एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य के निर्देशन में किया जा रहा है। वहीं, इन व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग में नगर पालिका कार्यालय से राजकिशोर शर्मा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Nakki Lake Garden Mount Abu Me Lagaye Gaye Naye Dustbin - Nagar Palika Swachhata Abhiyan
माउंट आबू की नक्की झील गार्डन और बाजार क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जगह-जगह लगाए गए नए डस्टबिन।

नगर पालिका की इस पहल से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही माउंट आबू के प्रमुख पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

और नया पुराने